फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। हाईवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वह ट्रक चलाता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आंबी गांव निवासी सूर्यप्रकाश उर्फ मौजीलाल (30) किसी काम से शहर जा रहा था। थरियांव थाने के सुधवां मोड़ के पास रिश्तेदार अनिल पाल की दुकान पर रुका था। अनिल बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता है। किसी काम से हाईवे पार कर रहा था। पुल के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा देखकर दुकानदार अनिल व उसके साथी मौके पर पहुंचे। एक दिन पहले ही सूर्यप्रकाश ने अपनी बेटी का मुंडन संस्कार कराया था। मृतक की पत्नी सावित्री का रो-रोकर हाल बेहाल दिखा। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक का एक बेटा आशीष, दो बेटी नेहा व स्नेहा हैं। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें