शाह। बिजली के खंभे के सपोर्ट वायर में करंट की चपेट में आने से बुधवार रात ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का आरोप लगाया है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के मलाका निवासी शिव सिंह (37) ई रिक्शा चालक था। वह रात को घर से खाने के बाद टहलने निकला था। बिजली खंभे के पास रखी गुटखे की गुमटी में कुछ लोग खड़े थे। उनके पास शिव सिंह भी खड़ा हो गया था। बातचीत के दौरान ही शिव सिंह का हाथ बिजली के पोल के सपोर्ट वायर में छू गया। करंट की चपेट में आने से शिव सिंह की मौत हो गई। मृतक की पत्नी अनीता ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक अपने पीछे पांच वर्षीय बेटा आदित्य और दो वर्षीय बेटी आरुषि को छोड़ गया है। उपकेंद्र के अवर अभियंता बंशीधर ने बताया कि हादसे का पता लगा है। कभी-कभी सपोर्ट वायर में करंट आ जाता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
रोते बिलखते शिवसिंह के परिजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR