फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः छात्रा का अपहरण, दो घंटे बाद छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। कार सवार कक्षा 11 की छात्रा को बुधवार सुबह अगवा कर ले गए। दो घंटे बाद कस्बे में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ज्ञानदीप इंटर कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा की मां ने तहरीर देकर बताया कि बेटी बुधवार सुबह आठ बजे घर से स्कूल जाने को निकली थी। वह थाने के पास पहुंची थी। तभी उसे कार सवार अगवा कर ले गया। रास्ते में छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर घुमाते रहे। 10 बजे थाने के पीछे छोड़कर भाग निकले। छात्रा रोती-बिलखती घर पहुंची। छात्रा की मां की तहरीर पर दारागंज निवासी राहुल गौतम, नसरुद्दीन और एक अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि महिला दरोगा ने शाम को छात्रा के बयान दर्ज किए हैं। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें