असहट गांव के रास्ते पर चलती नाव। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। जलस्तर कम होने के 48 घंटे के बाद सोमवार की रात फिर से यमुना काजलस्तर बढ़ गया है। असहट गांव के लिए जाने वाला रास्ता पानी में डूब गया है। आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। छात्र व छात्राएं नाव से स्कूल पहुंचे।
रविवार से यमुना के जलस्तर में कमी होनी शुरू हो गई थी। सोमवार की सुबह तक पानी पूरी तरह से घट गया था। महावतपुर असहट के रास्ते से पानी उतर गया था। सोमवार की रात फिर यमुना के जलस्तर में वृद्धि हुई और पानी किशनपुर की ओर आने लगा। इससे असहट गांव का मुख्य रास्ता पानी में डूब गया।