फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः अंतिम संस्कार की जमीन को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। बुदवन गांव में एक वृद्ध के अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष अंतिम संस्कार की तैयारी वाली जगह को आम रास्ता और दूसरा पक्ष अपनी बता रहा था। चौकी पुलिस ने दोनों पक्ष को शांत कराया। बाद में परिजनों ने दूसरी जगह वृद्ध का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

रामकिशोर उर्फ छेद्दू (80) कई साल से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को उनका घर में ही निधन हो गया। परिजन शव को लेकर अपने खेत के पास पहुंचे और एक स्थान पर रखकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। तभी वहां पर गांव के कुछ लोग आ गए। इनका कहना था कि अंतिम संस्कार की तैयारी वाली जगह आम रास्ते की है। इसलिए वहां पर अंतिम संस्कार नहीं किया जा सकता है। रामकिशोर के परिवार ने उसे अपनी जमीन बताया। देखते ही देखते 250 लोग वहां जमा हो गए और तनाव का माहौल बन गया। मझिल गांव चौकी इंचार्ज प्रवीण सिंह पहुंचे और दोनों पक्ष को शांत कराया। उन्होंने कानूनगो व लेखपाल को बुलाकर जमीन की पैमाइश कराई। जांच के बाद पता चला कि अंतिम संस्कार के प्रयास वाली जगह पर आम रास्ता है। रामकिशोर की जमीन उसके बगल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें