आसोथर। शादी का रिश्ता तुड़वाने की शिकायत पर मारपीट और लूटपाट का कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
जद्दू बगहा मजरे सरकंडी निवासी रमेश ने पंचा, फूलचंद्र, हरिश्चंद्र, राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रमेश ने एफआईआर में आरोप लगाया कि उसकी पुत्री की शादी मर्दनपुर गांव में तय हुई थी। उसकी बेटी की मानसिक हालत बिगड़ी होने की अफवाह बताकर पंचा ने रिश्ता तुड़वा दिया था। इसका पता लगने पर 13 मार्च को उसने पंचा से अफवाह फैलाने के बारे में पूछताछ की। तभी पंचा, हरिश्चंद्र, राजकुमार, फूलचंद्र मारपीट करने लगे। उसका पुत्र राकेश और बहू बीच-बचाव को पहुंचा। राजकुमार ने राकेश पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया। उसका सिर फट गया। हरिश्चंद्र ने बहू का लॉकेट छीन लिया। गांव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया और घायल बेटे को पीएचसी में भर्ती कराया। हरिश्चंद्र एसके हेल्थ केयर नर्सिंग होम असोथर का संचालक है। उसके प्रभाव में पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इस पर कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि जांच की जा रही है।