फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः तीन तलाक की धमकी देकर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने महिला की पिटाई की और तीन तलाक की धमकी दी है। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बांदा चिल्ला थानाक्षेत्र के गौसीपुर निवासी अहमद अली की पत्नी शकीला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि
उसने पुत्री अदीबा खातून का निकाह नौ अगस्त 2016 को बाकरगंज निवासी सलमान हुसैन से किया था। निकाह के बाद से ही ससुरालीजन बेटी से दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। दहेज की मांग को लेकर परिवार को प्रताड़ित करने लगे। कई बार पंचायत के बाद भी बेटी के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया। बेटी को 17 अगस्त की रात ससुरालीजनों ने मारापीटा। उसे गंभीर चोट आई है। सूचना पर वह मौके पर पहुंची। वहां ससुरालीजनों ने उसके साथ भी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। बेटी को तलाक देने की धमकी दी। उसने 1090 पर कॉल की। पुलिस मौके पर आई। बेटी की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शकीला ने सलमान समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें