फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः नौकरी का झांसा देकर चार लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नौकरी का झांसा देकर एक युवक से चार लाख रुपये की ठगी कर ली गई। रुपये मांगने पर गाली-गलौज की गई। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के देइमऊ गांव निवासी जगदीश कुमार ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी गांव का रहने वाला ज्ञान प्रकाश सिंह सदर कोतवाली के देवीगंज मोहल्ले में रहता है। बांदा के इंटर कॉलेज में ज्ञान प्रकाश ने उसे चपरासी की नौकरी दिलाने की बात कही। नौकरी के बदले पांच लाख रुपये मांगे। उसने 17 मई 2017 को पांच लाख रुपये ज्ञान प्रकाश को दिए। उसे 10 जुलाई 2019 को बांदा के आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में नियुक्ति के लिए बुलाया। वहां ज्ञानप्रकाश सिंह उसे अंदर ले गए। एक युवक से बातचीत कराई। उसे अगस्त महीने में बुलाया।
विज्ञापन

वह दूसरी बार कॉलेज पहुंचा और प्रधानाचार्य से मिला। उन्होंने कोई पद खाली नहीं होने की बात बताई। उसने लौटकर ज्ञान प्रकाश से रुपये मांगे। उसे एक लाख रुपये वापस किए। बाकी रुपये देने के नाम पर टरकाता रहा। वह 10 जनवरी 2022 की शाम ज्ञानप्रकाश के घर रुपये लेने पहुंचा तो उसे गाली-गलौज देने लगा। लात-घूंसों से पीटा और जाति सूचक शब्द बोले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो न्यायालय की शरण ली। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें