फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः नाव पलटने में लापता दो और लोगों के शव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (फतेहपुर)। बांदा के मरका घाट पर नाव पलटने के हादसे के बाद लापता लोगों की खोज में जुटे स्थानीय नाविकों ने एक महिला और एक युवती के और शव खोज निकाले हैं। इसमें एक शव नरौली तो दूसरा एकडला के पास मिला। काफी क्षत-विक्षत होने के कारण दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है। अब लापता सभी 15 लोगों की लाशें मिल चुकी हैं।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के नरौली घाट के पास नाविकों ने एक युवती का शव देखा तो तुरंत जाल डालकर उसे पकड़ने का प्रयास शुरू हुआ। कुछ ही देर में शव जाल में फंस गया और उसे नाविक किनारे ले आए। बताया गया कि शव 20 वर्षीय युवती का है। इसी तरह से दोपहर को एकडला गांव के पास नाविकों ने एक महिला का शव देखा। उसे भी जाल डालकर किनारे लाया गया। यह शव 35 साल की महिला का बताया जा रहा है। दोनों शवों को थाने लाया गया और उनकी पहचान का प्रयास शुरू हुआ। पानी में रहने के कारण शव क्षत-विक्षत हो चुके हैं। एसडीएम मनीष कुमार घाट किनारे पहुंचे और शवों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें