जाफरगंज। जाफरगंज निवासी राजू पटवा ने अपनी पुत्री ज्योति (26) की शादी पांच साल पहले बिंदकी के बजाजा गली निवासी राजेश पटवा के साथ की थी। राजेश की बजाजा गली में कपड़े की दुकान है। पति और पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा है। विवाद के चलते ज्योति मायके में छह माह से रह रही है। राजेश शाम को ससुराल पहुंचा।
सास रामजानकी ने बताया कि दामाद घर आने पर विवाद करता है। इसी वजह से वह बेटी ज्योति को लेकर घर के अंदर चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। कहासुनी के दौरान उसने तमंचा निकाला और फायरिंग कर दी। पड़ोसी हरी के बगल से गोली निकल गई। ज्योति ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि राजेश के खिलाफ बिंदकी कोतवाली में कई मामले दर्ज है। कार्रवाई की जाएगी।