फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
उमा देवी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
औंग। ससुराल में सोमवार की रात विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी उमा देवी (24) की शादी 11 दिसंबर 2020 को औंग थाना क्षेत्र के करचलपुर गांव निवासी राजेंद्र पाल उर्फ सुशील के साथ हुई थी। पति ने बताया कि सोमवार रात जब वह अपने कमरे में गया तो देखा कि कमरे में उमा का शव पंखे के कुंडे से साड़ी के फंदे पर लटका हुआ था।
पत्नी से कोई विवाद नहीं हुआ था। वह मायके जाने की बात कह रही थी। उसने मना किया था।
मृतका के भाई उमेश पाल ने बताया शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में चार पहिया की मांग कर रहे थे। पति, सास, जेठ और जेठानी बहन को प्रताड़ित करते थे।
बहन ने सात अगस्त को फोन किया और मारपीट की बात बताई थी। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने मार डालने की धमकी दी थी। उसने रक्षाबंध में आने का आश्वासन देकर शांत किया था। प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती ने बताया सास, पति ,जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें