फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः बोतल में पेट्रोल न देने पर मैनेजर, सेल्समैन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बोतल में पेट्रोल नहीं देने पर पंप के मैनेजर और सेल्समैन के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने सात लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज, बलवा, एससी-एसटी में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी नीरज कुमार पेट्रोल पंप मोहलिया थाना हथगाम में मैनेजर है। मैनेजर ने बताया कि बुधवार को पंप पर सेल्समैन वार्ड नंबर दो कस्बा हथगाम निवासी कुलदीप वाहनों में पेट्रोल भर रहा था। तभी पंप पर मुआवारी हथगाम निवासी मोहम्मद आरिफ इकबाल व इस्लाम बोतल में पेट्रोल लेने आए। सेल्समैन ने बोतल में पेट्रोल देने से मना कर दिया। इस पर दोनों सेल्समैन को जाति सूचक शब्द बोलकर गाली गलौज करने लगे। कुछ देर बाद बाइक से मुआरी गांव के ही वीरन, सलमान उर्फ काका समेत पांच-छह लोग पहुंचे। सेल्समैन को मारने-पीटने लगे। वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अश्वनी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें