फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः कार की टक्कर से नाबालिग की मौत

विज्ञापन
गाजीपुर में हादसा स्थल पर मौजूद पुलिस व लगी भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार किशोर की मौत हो गई। चालक कार छोड़कर भाग निकला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बरूहा गांव निवासी आशीष कुमार (15) गाजीपुर स्थित एक ढाबे में मजदूरी करता था। ढाबे से सुबह स्कूटी लेकर गाजीपुर चौराहा सब्जी लेने जा रहा था। जनता इंटर कॉलेज के सामने फतेहपुर की ओर जा रही कार की टक्कर से स्कूटी सवार उछलकर गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक कार छोड़कर भाग निकला। मृतक की मां शिव देवी ने बताया कि उसके पति की पांच साल पहले मौत हो गई थी। सके बाद से बड़ा बेटा ढाबे में मजदूरी करता था। उसकी कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण होता था। उससे छोटे दो बेटे संदीप, मनीष और बेटी शालू है। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि स्कूटी सवार हेलमेट नहीं लगाए था। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के पीछे ढाबा मालिक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वह नाबालिग से ढाबे पर काम कराता था। ढाबा मालिक ने ही उसे स्कूटी देकर ढाबे के काम से भेजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें