फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः घर में घुसकर किशोर की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
मोहित जयसवाल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। घर में अकेले एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुछ देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पिता ने परिवार के दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। हत्या के पीछे जमीन की रंजिश बताई गई है।
विज्ञापन

भोगलपुर गांव निवासी फूलचंद्र जायसवाल रावण मैदान खागा के पास समोसा की ठिलिया लगाते हैं। फूलचंद्र अपनी पत्नी राधा देवी, पुत्र रोहित व मोहित (16) के साथ नवीन मंडी के सामने नई बस्ती में अपने भाई ज्ञानचंद्र के मकान में बने बेसमेंट (भूतल) में रहते थे। मोहित शुकदेव इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। मंगलवार की शाम छह बजे फूलचंद्र व राधा देवी रावण मैदान में लगी प्रदर्शनी देखने के लिए निकले थे। घर में मोहित अकेला था। शाम सात बजे परिजन वापस लौटे तो देखा कि कमरे में मोहित का शव पड़ा है और खून फैला है। यह देख चीख-पुकार मच गई।
पुलिस ने जांच में पाया कि सिर के पिछले हिस्से में गोली लगी है। पुलिस शव उठाकर कमरे से बाहर लाई तो शव देखकर परिजन चीखने लगे। पिता फूलचंद्र ने बताया कि भोगलपुर गांव में जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। परिवार के ही दो भाइयों ने मिलकर पुत्र की गोली मारकर हत्या की है। दोनों परिवारों के बीच खेत को लेकर एक महीने पहले से विवाद चल रहा है। इंस्पेक्टर खागा जेपी शाही ने बताया कि तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें