फतेहपुर। शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का आरोप है कि जाफरगंज थाने के डिघरुवा निवासी विवेक कुमार ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। उसके घर में एक फरवरी को विवेक आया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी से मना कर दिया। विरोध करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामला पुराना होने के कारण संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।