फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के मामले में होटल संचालक से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किए जाने के मामले में पुलिस ने होटल संचालक से पूछताछ की है। पुलिस के सामने संचालक ने अपना पक्ष रखा है। जालसाजी कर फंसाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सनगांव निवासी मोईन खान ने लखनऊ बाईपास में संचालित होटल के संचालक पर रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम ठगी के आरोप की कोतवाली में शिकायत की थी। उसने अपने तीन साथियों से भी ठगी का आरोप लगाया था। चारों से 20.60 लाख रुपये ठग फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप लगाया था।
शिकायत की जांच आबूनगर चौकी विकास सिंह ने शुरू की है। चौकी प्रभारी ने सैयदवाड़ा मोहल्ला निवासी होटल संचालक सलीम अख्तर से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में सलीम ने बताया कि होटल पर मो. मोईन अपने साथियों संग बैठकर खाते-पीते थे। इसी वजह से जान-पहचान हुई थी।
विज्ञापन

नौकरी के संबंध में एक साल पहले कुछ लेनदेन हुआ था। रुपये लौटाने के बाद मामला खत्म हो गया था। जिसके साक्ष्य भी हैं। मो. मोईन अपनी रकम का ब्याज चाहता था। उसने होटल के काउंटर से कुछ चेक भी चुराए थे। उन चेक में फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से बाउंस कराया है।
विज्ञापन

कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें