फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से ठगी, पत्नी से रेप का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। विदेश भेजने के नाम एक युवक से 70 हजार रुपये की ठगी की गई। रुपये मांगने गई युवक की पत्नी से ठगी करने वाले ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ठगी और दुष्कर्म के आरोप का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि करीब एक साल पहले नवाब निवासी हैबतपुर थाना हुसैनगंज उनके घर आया था।
पति को विदेश भेजकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 70 हजार रुपये लिए थे। पति ने खेत गिरवी रखकर रुपये दिए थे। छह माह बीतने के बाद वीजा और पासपोर्ट नहीं दिया। इसके बाद वह बीती दो जून को को नवाब के घर रुपये लेने गई। तभी नवाब ने उसे बिलिंदा बैंक से रुपये निकाल कर देने के लिए ले गया।
रास्ते में नेवादा के पास उसका हाथ पकड़ कर जंगल की तरफ ले गया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर राहगीर आ गए थे।
जान से मारने की धमकी देकर नवाब भाग निकला। उसने हसवा चौकी और थाने में शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर नवाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें