ओवरलोड ट्रकों पर कार्यवाही करने पहुंचे खनन अधिकारी व पुलिस टीम। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बहुआ। बारिश शुरू होते ही मौरंग डंपों से ओवरलोडिंग का खेल चालू हो गया है। चेकिंग अभियान में सात मौरंग लदे ओवरलोड ट्रकों का चालान किया गया है। अभियान से ट्रक चालकों में हड़कंप मचा रहा।
बांदा हाईवे पर खनिज अधिकारी राजेश कुमार और ललौली थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने मंगलवार रात ओवरलोड वाहनों की चेकिंग की। दतौली, मुत्तौर के बीच लगे डंपों से ओवरलोड मौरंग लादकर निकले सात ट्रकों को पकड़ा गया।
उनका ई-चालान किया गया है। रात के समय ललौली थाना क्षेत्र में लगे डंपो से ओवरलोडिंग धड़ल्ले से की जा रही है।
जिसके फोटो, वीडियो वायरल हुए थे। चेकिंग की सूचना फैलने पर ट्रकों का आवागमन बंद हो गया। खनिज अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सात ट्रकों का चालान किया गया है।
रात को चले अभियान के बाद बुधवार को ट्रक चालकों में हड़कंप मचा रहा। जिन मार्गो पर दिन भर ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही लगी रहती थी, वहां सन्नाटा पसरा नजर आ रहा था।