फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिजीत सिंह भदौरिया की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
औंग (फतेहपुर)। रुपयों के लेनदेन के तनाव में युवा भाजपा नेता ने शुक्रवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी अभिजीत सिंह भदौरिया (30) भाजयुमो देवमई मंडल के उपाध्यक्ष थे। अभिजीत हाईवे के किनारे स्थित मकान में परिवार के साथ रहते थे। वह दोपहर को क्रिकेट मैच खेलने गए थे। उसके बाद घर लौटकर दूसरे मंजिल बने कमरे में चल् गए। बड़े भाई पवन किसी काम से उनके कमरे में पहुंचे तो देखा कि पंखे के हुक में रस्सी के फंदे से अभिजीत का शव लटक रहा था। पवन के शोर मचाने पर परिजन कमरे पहुंचे।
विज्ञापन

फंदे से अभिषेक को नीचे उतारा, लेकिन देर हो चुकी थी। पवन ने बताया कि मोबाइल में व्हाट्सएप चैट मिली है। किसी युवक को अभिजीत ने लाखों की रकम दी थी। उसी लेनदेन के तनाव में आत्महत्या की है। पिता ज्ञान सिंह भदौरिया और परिजन बेटे की मौत से बदहवास दिखे। प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें