फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खेल पर कोर्ट ने फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को दुष्कर्म के प्रयास में दर्ज करने पर पुलिस को कोर्ट ने फटकार लगाई है। नाबालिग बच्चों से अपराध के मामलों में पुलिस की कार्यशैली खुल गई है। अब पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाई है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची घर के बाहर 12 मई को खेल रही थी। तभी उसे बरौहां गांव निवासी शत्रुघ्नन सिंह(45) आइसक्रीम दिलाने के बहाने अगवा कर ले गया था। कंपोजिट विद्यालय में बने पंचायत भवन के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा था। पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टर ने दुष्कर्म की पुष्टि की। विवेचक अविनाश मिश्रा मुकदमा तरमीम किए बगैर ही आरोपी को कोर्ट में पेश करने पहुंचे थे। कोर्ट ने विवेचक को लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई। विभागीय कार्रवाई के लिए डीएम, एसपी, आईजी, डीआईजी को पत्र भेजा है। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें