फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में आग से गृहस्थी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। कांधा का डेरा मजरे सरकंडी में शुक्रवार दोपहर सगे भाइयों के छप्पर में आग लग गई। आग ने दोनों घरों को चपेट में ले लिया। इससे गृहस्थी का सारा सामान, बाइक जल गई।
विज्ञापन

गांव निवासी पप्पू और संजय सगे भाई है। वह परिवार के साथ पड़ोसी के बच्चे का मुंडन संस्कार कराने तेलानबाबा मंदिर गए थे। इसी बीच उनके घरों में बिजली तारों के सुलगने से छप्पर में आग लग गई। आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोग आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। दमकल के पहुंचने तक पूरी गृहस्थी आग की चपेट में आ चुकी थी। दमकल कर्मियों ने सुलगती आग बुझाई। संजय रैदास की बाइक और घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। उसके छोटे भाई पप्पू के घर में पांच हजार रुपये और घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
उधर, चौडगरा के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मजरे इब्राहिमपुर निवासी ओमप्रकाश यादव के छप्पर में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से एक भैंस, तीन बकरियों की मौत हो गई। दो भैंस झुलस गई। एक भैंस की हालत नाजुक है। पशुधन प्रसार अधिकारी राममिलन सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। झुलसी भैंसों का इलाज किया। राजस्व निरीक्षक ने मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट तैयार की। भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शुक्ला, अजीत सैनी ( जिला सोशल मीडिया प्रमुख), रवी मिश्रा प्रधान, जयशंकर प्रधान लक्ष्मणपुर, रवि प्रजापति नायबतहसीलदार, सुनील तिवारी कानूनगो, विमल श्रीवास्तव लेखपाल भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

====
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें