फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय तालाब में डूबी बच्ची, मौत

विज्ञापन
प्रीती देवी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
विजयीपुर। सहेलियों के साथ गांव के तालाब में नहाने गई एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई। परिजनों का रोकर बुरा हाला है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के एकौरा गांव निवासी रामराज पासवान की 12 वर्षीय बेटी प्रीती देवी शुक्रवार सुबह सहेलियों के साथ गांव के एक तालाब पर नहाने के लिए गई थी। नहाते समय प्रीती गहरे पानी में चली गई और डूब गई। यह देख उसके साथ गई सहेलियां प्रीती के घर पहुंची और हादसे की सूचना दी। परिजन बिलखते हुए तालाब किनारे पहुंचे तो प्रीती का शव तालाब में मिला। लोगों ने शव को बाहर निकाला। हादसे से प्रीती की मां सुनैना देवी, बहन रेनू देवी, प्रियंका देवी, भाई आशीष कुमार का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें