फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकe मिला फैक्टरी कर्मी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक फैक्टरी कर्मी का फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

हरदोई के मैंकपुर गांव निवासी रविकांत (28) औद्योगिक क्षेत्र सौंरा स्थित प्लाईवुड कंपनी में काम करता था। वह
मुकुल द्विवेदी के यहां किराये पर एक कमरे में रहता था। दो माह पहले एक ठेकेदार के माध्यम से काम पर आया था। एक पड़ोसी किरायेदार रविकांत को बाहर नहीं देखकर कमरे में पहुंचा। तभी फंदे पर शव लटकता देखा। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अंगौछे के फंदे से दीवार की खूंटी पर रविकांत का शव लटकता पाया। खूंटी के बगल में अलमारी बनी है। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि अलमारी के सहारे चढ़कर फंदा लगाने के बाद वह कूदा होगा। तभी उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों से बातचीत में पुलिस को पता लगा कि वह गुमसुम रहता था। किसी से कोई बातचीत नहीं करता था।
पुलिस मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या करना मान रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया। मृतका का एक भाई शशिकांत है। उसके मां और पिता की मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा श्रीदेव, ओमदेव से संपर्क हुआ है। वह फतेहपुर आ रहे हैं। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें