फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबकर किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के परसेढ़ा गांव की एक 12 वर्षीय किशोरी की बुधवार को यमुना नदी के शंभुई घाट कानपुर में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव के अरुण कुमार निषाद के चचेरे भाई हरिश्चंद्र की एक मई को शादी थी। मंडप यमुना में प्रवाह करने चार किमी दूर परिवार शम्भुई घाट थाना सजेती कानपुर नगर गए थे। यमुना में स्नान के दौरान रीता (12) पुत्री अरुण निषाद, पारुल (13) पुत्री पप्पू, शिवानी (14) पुत्री छत्रपाल गहरे पानी में चले जाने से डूब गईं। परिजनों की चीख पुकार पर गोताखोर उन्हें बचाने में जुट गए। पारुल और शिवानी को बाहर निकाल लिया गया। उन्हें हमीरपुर जिला अस्पताल भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद रीता का शव बरामद हुआ। परिजनों ने गांव में शव का दाह संस्कार किया। थाना सजेती और थाना चांदपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें