फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शादी के लिए हिंदू नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने युवक और उसका चार सहयोगियों के खिलाफ साजिश के तहत अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
एक गांव की रहने वाली 16 साल की किशोरी नौ अप्रैल की रात घर से लापता हो गई। उसके पिता ने खोजबीन के बाद गांव के शोएब उर्फ शीबू, शीबू की मां नूरजहां, भाई सुहैल, सलमान व कल्लू के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पिता का आरोप है कि उसकी बेटी के पीछे शोएब पड़ा था। किसी तरह बेेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके बाद शादी का झांसा देकर अपहरण कर ले गया। शोएब का बाकी लोगों ने अपहरण में सहयोग किया है। शोएब ने शादी की तो नाबालिग बेटी की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। पिता ने धर्म परिवर्तन भी कराने की आशंका जाहिर की है। कोतवाल जेपी शाही ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। लड़की को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।