फतेहपुर। सड़क हादसे में मंगलवार को होमगार्ड की पत्नी की मौत और बेटा घायल हो गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
मलवां थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी माहेश्वरी नारायण तिवारी होमगार्ड है। उसकी पत्नी माया देवी (50) पुत्र सज्जन तिवारी (30) बाइक से शहर आ रही थी। सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग के पास कंटेनर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक से उछलकर वह हाईवे पर गिरी। कंटेनर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उसका बेटा सज्जन दूसरी ओर गिरा। हादसा देेखकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। यातायात भी बाधित हो गया। चालक मौके से कंटेनर लेकर भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची और माया देवी के शव को हटवाकर यातायात बहाल कराया। घायल सज्जन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सज्जन ने बताया कि वह मां के साथ अपनी पेट की दवा लेने शहर के पक्का तालाब वैद्य के पास जा रहा था।