फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा जिले के बंदोबस्त अधिकारी फतेहपुर से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बांदा जिले में तैनात चकबंदी विभाग के बंदोबस्त अधिकारी ड्यूटी पर जाते समय लापता हो गए। फोन बंद होने पर परिवार को चिंता हुई। परिजनों की सूचना पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के सूपा बाजार निवासी विनोद वर्मा करीब छह साल से बांदा जिले में तैनात हैं। वह 18 जुलाई को छुट्टी लेकर घर गए थे। इसके बाद ड्यूटी पर लौट रहे थे। उनकी सुबह करीब आठ बजे वीडियो कॉल पर परिजनों से बात हुई।
उस समय वह शहर के ज्वालागंज बस अड्डे पर बांदा जाने वाली बस में बैठे थे। दोपहर करीब 12 बजे तक बांदा नहीं पहुंचे। कुछ कर्मचारी बांदा बस अड्डे में उनके आने का इंतजार कर रहे थे। कर्मचारियों का फोन पर संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन

तभी कर्मचारियों ने बंदोबस्त अधिकारी के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने कानपुर से उनके करीबी आदित्य गुप्ता को भेजा। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस सर्विलांस और सीसीटीवी के सहारे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस बंदोबस्त अधिकारी के साथ जहरखुरानी होने की आशंका जता रही है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें