फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के हत्यारे को खोजने गई टीम बैरंग लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थानाक्षेत्र के शमशेर का पुरवा गांव में पत्नी की हत्या करने के बाद फरार पति की तलाश में रोहतक गई पुलिस टीम खाली हाथ लौट आई। हत्यारोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

शमशेर का पुरवा निवासी राजेश पाल ने पत्नी रम्मीता (30) की चार जुलाई की रात सोते समय ईंट-पत्थर से हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था। आरोपी को खोजने के लिए पुलिस ने आसपास रिश्तदारों के यहां छापामारी की थी।
आरोपी पहले रोहतक में रहता था। उसके परिवार के कुछ सदस्य भी रोहतक में रहते हैं। पुलिस को शक था कि आरोपी परिवार के सदस्यों के पास रोहतक भागा होगा। विवेचक अरविंद सिंह आरोपी की तलाश में तीन दिन पहले हरियाणा के रोहतक गए थे।
विज्ञापन

विवेचक को रोहतक में आरोपी नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस टीम बुधवार रात लौटी है। विवेचक ने बताया आरोपी के कुछ और जगहों पर होने के बारे में पता चला है। जल्द ही पुलिस तलाश में रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें