खागा। घर के बाहर खड़े एक युवक को पैसों के लेन-देन में कुछ लोगों ने पीटकर मरणासन्न कर दिया। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है।
कटोघन गांव निवासी सुनील कुमार (40) मजदूरी करता है और कभी-कभी ट्रक चलाने का काम करता है। मौजूदा समय वह मजदूरी का काम कर रहा है।
वह गुुरुवार की सुबह करीब नौ बजे घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव के करीब सात लोग वहां आ गए और पैसों के विवाद में सुनील को गाली देने लगे। उसने मना किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश हो गया। परिजन उसे तुरंत लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।