फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार रात पुलिस ने गोवंश तस्करों का एक ट्रक पकड़ा है। पुलिस को चकमा देकर चालक और तस्कर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने बरामद गोवंश गोशाला भिजवाए हैं।
हाईवे पर मलवां थानाक्षेत्र के तेजस होटल के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़े एक कंटेनर से 32 गोवंश बरामद किए। अज्ञात ट्रक मालिक, चालक और तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कंटेनर सीज किया गया है।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहे कंटेनर को रुकवाया गया। तभी कंटेनर चालक, खलासी और तस्कर कूदकर भाग गए। पुलिस ने कंटेनर खोलकर देखा तो उसमें 32 गोवंश लदे थे। गोवंशों को नंदी गोशाला शिवराजपुर भेज दिया गया है।