फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर रविवार की रात दो दुकानों का ताला तोड़कर चोर टायर समेत कई लाख का सामान उठा ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
लखनऊ बाईपास पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर मोहम्मद अनवार और मोहम्मद आफताब निवासी नई बस्ती की पुराने टायरों की दुकान है। दुकान में रविवार की रात ताला तोड़कर चोर टायर चुरा ले गए। दुकानदार सुबह दुकान पहुंचे तो ताला टूटा देखकर सन्न रह गए। दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।
दुकानदारों ने बताया कि दोनों दुकानों से करीब एक लाख का माल चोरी हुआ है। चौकी इंचार्ज अरुण यादव ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
असोथर थाना क्षेत्र के बेर्राव गांव में रविवार की रात चोर एक घर में सेंध लगाकर नगदी व जेवर समेत हजारों का सामान उठा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेर्राव गांव निवासी दिनेश पासवान मजदूरी करते हैं। रविवार की रात सेंध लगाकर घुसे चोरों ने दस हजार रुपये नगद और करीब 50 हजार के जेवर उठा ले गए। दिनेश ने बताया कि सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली, तब वारदात की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष नागेंद्र नागर ने बताया घटना की जांच की जा रही है।