फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव पेड़ से लटकता मिला, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज (फतेहपुर)। कस्बा स्थित भाई की ससुराल आया युवक पांच जुलाई को लापता हो गया। सोमवार को उसका शव कस्बे से एक किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला। शव पुराना होने से क्षतविक्षत हो चुका था। सूचना मिलने पर युवक के परिजन व ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। भाई ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र के शिशुपुर नवगवा गांव निवासी शुभम सोनकर (22) चेन्नई में रहकर काम करता था। उसके साथ बड़े भाई मनोज का साला सोनू भी रहता है। जून के अंतिम सप्ताह में शुभम चेन्नई से गांव शिशुपुर नवगवा आया। वहां से 26 जून को भाई मनोज की ससुराल जाफरगंज निवासी पृथ्वीपाल सोनकर के घर आ गया। पांच जुलाई की सुबह से वह लापता है। ससुराल वालों ने शुभम के घर वालों को इसकी सूचना दी। काफी तलाश करने पर भी कुछ पता न चलने पर आठ जुलाई को बड़े भाई मनोज के साले सोनू ने जाफरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
सोमवार की सुबह जाफरगंज कस्बे से एक किलोमीटर दूर जंगल में एक महिला ने पेड़ से शव लटका देख लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। शव क्षत विक्षत हो चुका था। शव टी शर्ट के सहारे लटका था। जेब से मिले मोबाइल से उसकी पहचान शुभम सोनकर के रूप में हुई। इस बीच पिता, भाई व ससुराल पक्ष के लोगों ने पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। शुभम के भाई मनोज ने ससुराल पक्ष पर भाई की हत्या का आरोप लगाया है। उधर, जाफरगंज इंस्पेक्टर राजीव सिंह का कहना है कि परिजनों ने आरोप लगाया है कि लेकिन तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शव देखकर घर लौटी युवती कुएं में कूदी
शुभम सोनकर का शव मिलने की खबर पाकर जब ससुराल पक्ष मौके पर पहुंचा तो उनके साथ परिवार की एक युवती भी वहां पहुंची। शुभम का शव देखने के बाद वह परिजनों के साथ घर लौटते समय कुएं में कूद गई। उसे बेहोशी की हालत में कुएं से निकालकर एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि शुभम का दो साल से युवती से प्रेम प्रसंग था। जून के अंतिम सप्ताह में शुभम व युवती के बीच किसी बात को लेकर फोन पर विवाद हुआ था। इसी के कारण शुभम वहां से लौटकर अपने घर आया और 26 जून को भाई की ससुराल आ गया। वहां वह चार जुलाई की रात तक रुका। पांच जुलाई की सुबह वह चुपचाप वहां से निकल गया, तभी से गायब था। शुभम सात भाइयों में चौथे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें