फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की मौत के मामले में काल डिटेल की छानबीन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बकेवर थानाक्षेत्र के एक गांव की छात्रा की मौत के मामले में पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस आरोपियों का कॉल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन

बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा चार जुलाई की रात लापता हुई थी। छात्रा का सात जुलाई की शाम गांव किनारे स्थित कुएं से शव बरामद हुआ था। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की थी। पुलिस ने शव मिलने को कुछ घंटे पहले ही मोहद्दीपुर गांव के अंशु गुप्ता, पंकज, अशोक और भैंसौली गांव के शिवम आरख के खिलाफ छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी।
पोस्टमार्टम में छात्रा की मौत की डूबने से होने की पुष्टि हुई थी। दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई थी और उसे लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि एक युवक से छात्रा की बातचीत होती थी। युवक ने भी कबूला कि उसकी फरवरी महीने तक बात हुई थी। उसने एक मोबाइल छात्र को
विज्ञापन

दिया था। हिरासत में मौजूद अन्य युवकों से भी छात्रा के मोबाइल पर बातचीत होने की बात सामने आई है। पुलिस सभी के फोन रिकॉर्ड और सीडीआर खंगालने में जुटी है। छात्रा से घटना के आसपास के दिनों में किसी से भी बातचीत सामने आई तो वह पुलिस कार्रवाई के दायरे में आएगा। थानाध्यक्ष जयचंद भारती ने बताया संदिग्ध आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाली जा रहा है। किसी का भी कोई जुड़ाव घटना में सामने आया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें