फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिनैती व चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जोनिहा। छिनैती व चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे तीन शातिरों को बिंदकी पुलिस ने डीघ बंबा मोड़ के पास से मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया है। इनके पास से नगदी, जेवर और बम बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

बिंदकी-जोनिहां मार्ग पर डीघ बंबा मोड़ के पास से पकड़े गए बदमाशों की तलाशी में इनके पास से दो-दो देशी बम बरामद हुए। इसके साथ ही चांदी की दो पायल, सोने की एक जंजीर, 1200 रुपये नगद भी मिले। कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो इनकी पहचान अनूप निवासी शीतला मंदिर के पास नया पटेल, उरई, सूरज गिहार और शिव निवासीगण छोटेलालपुर बिंदकी के रूप में हुई।
इंस्पेक्टर बिंदकी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों कोरवा गांव में हुई चोरी की घटना में शामिल थे। यह घटना फरवरी में हुई थी। अनूप उरई का रहने वाला है और वह छोटेलालपुर आकर अपने साथियों के रहकर घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें