फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर को टोकने पर वृद्घा की पिटाई, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। बीकमपुर गांव के मजरा अकबरखेड़ा में रविवार की सुबह घर में घुसे चोर की आहट मिलने पर वृद्धा की नींद खुल गई। वृद्धा के चोकने पर चोर ने हमला कर घायल कर दिया। शोरगुल होने पर पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। घर से निकलकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

औंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव के मजरा अकबरखेड़ा में रानी देवी निषाद (70) रविवार की सुबह घर पर अकेली थी। उनका बेटा रवींद्र व संतू परिवार के अन्य लोगों के साथ गेहूं की कटाई करने खेत पर गया था। तड़के पांच बजे रानी देवी की नींद अचानक खुली तो उन्हें लगा कि घर के अंदर कोई है और बक्सा खोल रहा है। रानी देवी एक कमरे में पहुंची और देखा तो वहां एक युवक बक्सा खोल रहा था, उन्होंने युवक को टोका तो उसने हमला कर दिया।
रानी देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर वहां से भाग रहे युवक को दबोच लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। औंग थाने के इंस्पेक्टर औंगअनूप सिंह ने बताया कि आरोपी गोधरौली गांव का रहने वाला है, उससे पूछताछ की जा रही है। रानी देवी को इलाज के लिए पीएचसी गोपालगंज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें