फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज/हथगाम (फतेहपुर)। जहरीला पदार्थ खाने से दो महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। बांदा जिले मुलुवा थाना क्षेत्र के नरैनी निवासी रामभवन की बेटी नीलम (35) की शादी राजकमल विश्वकर्मा निवासी इटरा थाना जाफरगंज के साथ हुई थी।
विज्ञापन

बटवारे के विवाद में नीलम ने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया था। डाक्टर ने सीएचसी से कानपुर हैलट रेफर किया था। इलाज के दौरान शनिवार रात महिला की मौत हो गई। मायके और ससुरालीजनों ने आपसी सहमति पर शव का अंतिम संस्कार किया। महिला की एक छह साल की बेटी और चार साल का बेटा है।
उधर, हथगाम थाना क्षेत्र के निहालपुर गांव की अर्चना (21) पत्नी कमल सिंह लोधी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। अर्चना का मायका शहर कोतवाली क्षेत्र के मिटठनपुर निवासी जगरूप सिंह की पुत्री थी। उसकी शादी 2017 में हुई थी।
विज्ञापन

एक साल की बेटी भी है। घरेलू विवाद पर अर्चना ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिला अस्पताल से डाक्टर ने कानपुर रेफर किया था। कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। पिता जगरूप ने दहेज के खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें