फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरी गांव से पुलिस बल हटाया गया, हालात सामान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। देवरी बुजुर्ग गांव में छात्र हत्याकांड और बवाल में शामिल आरोपियों तक पांच दिन बाद भी पुलिस टीमें नहीं पहुंच सकी है। वहीं गांव में तैनात पुलिस बल को हटा लिया गया है। गांव के हालात सामान्य हो रहे हैं। कई आरोपियों के घरों में ताले लटके हुए।
विज्ञापन

अरगल गांव के पूर्व प्रधान सभाजीत सिंह की देवरी बुजुर्ग गांव में मार्केट और मैरिज हाल है। सभाजीत सिंह और देवरी बुजुर्ग निर्वतमान प्रधानपति व प्रतिनिधि अंकित शुक्ला उर्फ अंशू के के बीच वर्चस्व के चलते शनिवार को बवाल हुआ था। दोनों पक्षों के बीच बवाल में देवरी के जय सिंह आरख का बेटा अभिषेक उर्फ चुन्नी (16) की सभाजीत की ओर चली गोली लगने से मौत हो गई थी। अभिषेक का चाचा नरेंद्र पैर में गोली लगने से घायल हुआ था।
अभिषेक कक्षा नौ का छात्र था। अभिषेक की हत्या और बवाल के मामले में पुलिस ने 171 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पूर्व प्रधान सभाजीत सिंह और उसके बेटे विवेक सिंह को हत्या में जेल भेज चुकी है। सभाजीत के शस्त्र निरस्त करने की रिपोर्ट भी भेजी गई है। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों के फोर्स की ड्यूटी लगाई गई थी। पांचवे दिन पुलिस फोर्स हटा लिया गया है। जिसके बाद लोगों की चहलकदमी शुरू हुई है। सभाजीत पक्ष से छात्र की हत्या में दीपक फरार चल रहा है। वहीं बलवे में प्रधानपति अंशू समेत 150 लोग फरार हैं। तत्कालीन थानेदार विनोद कुमार के निलंबन के बाद नए थानेदार राजीव सिंह ने चार्ज संभाला है। थानेदार ने देवरी गांव का जायजा लिया है। थानेदार ने बताया कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें