फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से जेवरात, नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर(फतेहपुर)। सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से गुरुवार रात चोरों ने लाखों के जेवर और नगदी पार कर दी। घटना की जानकारी परिवार को सुबह बक्से का सामान बिखरा पड़ा देखकर हुई। पुलिस मामले की जांच को पहुंची।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी शांति स्वरूप वर्मा सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। वह पत्नी के साथ छत पर सोये थे। उनका बेटा अनूप परिवार के साथ नीचे कमरे में सोया था। कमरे में उनका बक्सा रखा रहता है। इसमें ही सारे जेवर और नकदी थी। अनूप ने बताया कि शुक्रवार सुबह मां नीचे आई तो उन्होंने बक्सा बरामदे में खुला पड़ा देखा। उनका शोर सुनकर नींद खुली। बक्से का सारा सामान बिखरा पड़ा था। करीब छह लाख के जेवरात और 50 हजार रुपये नगद चोरी गए हैं। थानेदार अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें