फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में अराजक तत्व 10 दिनों से कर रहे पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। कस्बे के पुराने बैंक रोड पर कुछ अराजक तत्व एक घर को निशाना बना रहे हैं। रात के समय घर पर पथराव करते हैं। इससे पीड़ित परिवार गर्मी में भी घर के अंदर सोने को मजबूर हैं। पथराव से पिता-पुत्र को चोटें भी आईं हैं।
विज्ञापन

बैंक रोड पर शारदा केशरवानी का मकान है। पत्नी, दो बेटे व एक बेटी साथ रहती हैं। पीड़ित ने बताया कि दस दिन हो गए हैं, रात से लेकर भोर चार बजे के बीच कुछ अराजक तत्व कभी छत में कभी घर के अन्य दूसरी जगहों पर ईंट-पत्थर फेंकते हैं। एक रात ईंट लगने से शारदा और उसके छोटे बेटे को हल्की चोटें आईं थीं।
डर से परिवार भीषण गर्मी में छत पर न सोकर घर में सो रहा है। 112 नंबर पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की, लेकिन आरोपी का पता नहीं चला। चौकी प्रभारी प्रशांत कटियार का कहना है कि पीड़ित परिवार के अलावा कोई और कुछ बता नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें