विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव में देर रात खलिहान में अवैध खनन की जांच करने संयुक्त टीम पहुंची। मौरंग को लेकर सोमवार की रात दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट गांव निवासीइनायत उल्ला व उसके भाई शादाब, शोहब (पक्ष किशनपुर थाना क्षेत्र) व रोशनपुर गांव निवासी कमलेश पाल, हरछठ, रोशनी देवी, रामू दादा के खलिहान में जबरदस्ती अवैध मौरंग डंप करने पर मारपीट हुई थी।
किशनपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अवैध खनन की जांच करने खनन अधिकारी मिथिलेश कुमार पांडेय, खागा उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी, क्षेत्राधिकारी अंशुमान मिश्रा समेत राजस्व टीम मौके पर पहुंचे। मौरंग का ढेर मिला। ग्रामीणों ने टीम को ट्रैक्टर के निशान एवं खनन के चिन्ह भी बताए। खनन अधिकारी मिथिलेश कुमार पांडेय ने बताया यमुना में खनन संबंधित कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं मौरंग डंप था। दस्तावेज न दिखाने तक सीज कर दिया गया है।