फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा खरीदते बेचते पांच लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
बिंदकी कोतवाली में पुलिस हिरासत में बरामद माल के साथ पकड़ेगए आरोपी। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जोनिहा(फतेहपुर)। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में मैरिज हाल में गुटका खरीदते बेचते पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा। करीब पचास पैकेट गुटका और तीस हजार रुपये बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बिंदकी के उरदौली निवासी सुरेंद्र का शहबाजपुर में मैरिज हाल है। यहां गुटका बिक्री की सूचना पर जोनिहा चौकी इंचार्ज राजेंद्र त्रिपाठी ने टीम के साथ छापा मारा। मौके से सुरेंद्र, सैरपुर गांव के शिवगोविंद, हसनापुर गांव के प्रेम कुमार, शहजादीपुर के बृजेश व शहबाजपुर के अरुण पटेल को पान मसाला, गुटका खरीदते-बेचते पकड़ा। चौकी इंचार्ज ने मैरिज हाल सीज कर दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें