फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातोंरात नलकूप की सफाई अधेड़ महिला गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जाफरगंज कस्बे में नलकूप में रहीश का सोमवार रात बेरहमी से कत्ल करने के बाद सबूत मिटाने की भरपूर कोशिश की गई। घटनास्थल की जांच में पुलिस को सारे हालात उजागर हुए। क्राइम सीन से लेकर शव फेंकने की जगह तक से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस को नलकूप में रहने वाली महिला की तलाश है। पुलिस ने एक अधेड़ को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गढ़ी गांव के रहीश और आटा चक्की संचालक फहीम के बीच गहरी दोस्ती थी। फहीम की चक्की में रहीश कई सालों से काम करता था। रहीश के खर्च का इंतजाम भी फहीम करता था। परिवार के लोगों को भी फहीम पर पूरा भरोसा था। घटना की जानकारी पर सुबह परिजन फहीम के दरवाजे ही पहुंचे थे। उसे लेकर ही परिवार के लोग घटनास्थल पहुंचे थे।
उसने पुलिस से बचने के लिए एक्सीडेंट का नाटक रचा। वह भी शव के पास रोने लगा, लेकिन रात को रहीश से मारपीट में फहीम को भी चोट आई थी। शरीर पर नाखून की खरोंच के निशान थे। शर्ट में खून की छीटें पड़ी थीं। आरोपी सलीम की ससुराल भी गढ़ी गांव में है। तभी पुलिस को फहीम के संदिग्ध होने का शक हो गया। उससे पूछताछ के बाद थाने और फोरेंसिक टीम नलकूप पहुंची।
विज्ञापन

नलकूप में ताला लटका था। पुलिस ताला तोड़कर नलकूप में घुसी। अंदर चूल्हे के पास तवा, चमचा, चिमटा व रसोई के अन्य बर्तनों में खून के दाग लगे थे। तवा, चमचा का इस्तेमाल मारपीट में होने का भी अंदाजा लगाया गया। फोरेंसिक टीम ने कुल्हाड़ी में लगे खून और ईंट में चिपके बालों का नमूना लिया। ईंट में बाल रहीश के होने का अंदाजा लगाया गया। नलकूप के पाइप में भी खून के दाग मिले।
नलकूप से शव मिलने वाली जगह के बीच खेत में कई जगहों पर खून की बूंदे मिट्टी में जमी मिलीं। रास्ते में चिलम भी मिली। नलकूप के बाहर खून की सफाई के भी चिन्ह मिले। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि नलकूप के बाहर और अंदर तक घसीट कर रहीश को पीटा गया। मारपीट में हत्यारोपियों को जो भी मिला उससे ही हमला किया है। बचाव में काफी संघर्ष किया होगा।
नलकूप में करीब आधे घंटे तक झगड़ा फसाद होता रहा। नलकूप में सलीम की मां बकरीदन रहती है। पुलिस की तलाश में बकरीदन का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने इसी नलकूप में आने जाने वाले बदलुवापुर गांव के सीताराम यादव को भी पूछताछ के लिए पकड़ा है। पुलिस हत्या के दौरान सीताराम और बकरीदन का मौजूद होना मान रही है।
हत्याकांड के बाद सभी ने मिलकर साक्ष्य मिटाए होंगे। नलकूप के पीछे से शराब की बोतल, मिनरल वाटर की बोतल बरामद हुई। थानेदार शेर सिंह राजपूत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी है, उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें