फतेहपुर। ससुराल से मायके जा रही महिला का शनिवार शाम जेवरात, नगदी टप्पेबाजों ने पार कर दिया। पीड़ित महिला का घटना से हाल बेहाल हो गया। उसने कोतवाली में तहरीर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के सथरियाव निवासी स्वर्गीय बसंत की पुत्री पूजा की शादी लखनऊ में हुई थी। वह होली के मौके पर ससुराल से मायके आ रही थी। पूजा ज्वालागंज बसअड्डे पहुंची। ई-रिक्शा तय करने लगी। उसकी छोटी बहन भी पहुंच गई। दोनों बहने रिक्शे पर बैठीं, तभी तीन लोग सवारी बनकर रिक्शे में सवार हुए। शहर के वर्मा चौराहे के पास तीनों उतर गए। बहनें घर पहुंची तो उनका बैग बदला हुआ था। पूजा ने तहरीर देकर बताया कि आठ हजार नकदी, सोने चांदी के करीब दो लाख के जेवर और कपड़े थे। टप्पेबाजों ने चालाकी से बैग बदलकर पार किया है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद