फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीन की चादर काटकर एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में टिन की चादर काटकर रविवार रात चोर 35 मोबाइल समेत करीब एक लाख का सामान समेट ले गए। दुकान खोलने पर दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस की छानबीन में सुराग हाथ नहीं लगा है। कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में पड़ोसी गांव अमेना के जितेंद्र कुमार की दुकान रोड किनारे है। रात को चोरों ने दुकान के पीछे की टीन की चादर काटकर सामान पार कर दिया। दुकानदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह रोज की तरह देर शाम दुकान में ताला बंद कर घर गए थे। सोमवार सुबह शटर खोला तो घटना की जानकारी हुई। कोतवाल नंदलाल सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें