फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के हाथ पैर बांधकर जेवर लूट ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। घर के बाहर सो रही महिला को शनिवार रात कमरे में हाथ-पैर बांधकर बदमाश उसके जेवर लूट ले गए। किसी तरह से महिला हाथ छुड़ा सकी। उसने पड़ोस में रहने वाले परिवार को जानकारी दी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पूरे ताज महमूदपुर गांव निवासी विजय पाल लोधी किसान हैं। वह शनिवार को किसी शादी समारोह में गए थे। उसकी पत्नी पूजा अकेली घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रही थी। पूजा ने बताया कि तीन बदमाश रात करीब 12 बजे के बाद पहुंचे। तमंचा सटाकर कमरे की चाबी मांगी। दहशत में बदमाशों को चाबी सौंप दी। बदमाश उसे भी कमरे के अंदर ले गए। चाबियों से अलमारी का लॉकर खोला। सोने चांदी के जेवरात निकाले। उसके हाथ, पैर बांधकर कमरे में एक ओर धकेल दिया। कमरे के बाहर ताला लगाकर भाग निकले। हाथ खोलने के बाद चार्जिंग में लगे मोबाइल से पड़ोस में रहने वाले ससुर को फोन किया। ससुर ने ताला तोड़कर बाहर निकाला। पड़ोस के गांव में उसका मायका है। मायके में बहन की शादी है। बहन की शादी को बनवाए जेवर भी भाई छोड़ गया था। घटना में करीब तीन लाख के जेवर बदमाश लूट ले गए हैं। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

========================
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें