फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर सराफ की दुकान से नकदी, जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोनिहा(फतेहपुर)। चोरों ने सराफ की दुकान में सेंध लगाकर करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। हालांकि तिजोरी तोड़ने में असफल रहे। घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के महरहा रोड निवासी चंद्रपाल सोनी के बेटे दिलीप कुमार सोनी की जोनिहा कस्बे में जहानाबाद मार्ग पर सराफा की दुकान है। वह शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे। शटर उठाते ही सामान बिखरा था। दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगी थी। सराफ ने बताया कि 23 ग्राम सोने के जेवर, नौ सौ ग्राम चांदी के आभूषण, दो हजार रुपये गुल्लक तोड़कर चोर चुरा ले गए है। दुकान में दो तिजोरियां रखी थीं, लेकिन असफल हो गए। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि चौकी पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें