फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। वैलेंटाइन-डे पर एक दूसरे से मिलने के बाद घर पहुंचे प्रेमी युगल को उनके परिवार वालों ने जमकर हड़काया। इससे क्षुब्ध होकर दोनों ने जान देने की कोशिश की। दोनों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 23 वर्षीय युवक और पड़ोस में रहने वाली 22 साल की युवती में प्रेम प्रसंग है। दोनों बिना बताए वैलेंटाइन-डे मनाने गए थे। दोनों परिवार एक दूसरे को उलाहना देने पहुंचे। दोनों के मिलने पर रोक लगा दी गई। प्रेमी युगल ने चुपके से फोन पर बात की और अपने-अपने घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को सीएचसी बिंदकी लेकर पहुंचे। सुधार होने पर डाक्टर ने घर भेज दिया है। थानेदार विनोद कुमार ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें