फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद युवती को जिंदा जलाने में चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दुष्कर्म के बाद युवती को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोपी रिश्ते में युवती का चाचा लगता है। हुसैनगंज में उन्नाव जिले की पुनरावृत्ति से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा था। पुलिस ने आनन फानन में आरोपी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किसान की बेटी को 14 फरवरी की सुबह अकेली थी। उसकी मां किसी काम से गई थी। पिता खेत में था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला चाचा (21) पहुंचा था। आरोपी ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद आग लगाकर भाग निकला था। युवती ने पुलिस प्रशासन को चाचा पर दुष्कर्म और जिंदा जलाने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर हत्या के प्रयास और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के पांच दिन बाद पीड़िता की कानपुर हैलट में मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में एक माह बाद चार्जशीट दाखिल की है। थानेदार निशिकांत राय ने बताया कि चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ जल्द ही ट्रायल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें