फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार जहरखुरानों ने युवक को लूटकर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। कोतवाली क्षेत्र में कार सवार जहरखुरानों ने शुक्रवार की सुबह गुजरात से कमा कर लौट रहे युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया। उसे सड़क किनारे फेंक कर भाग निकले। उसे हरदों सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर बहेरा गांव निवासी किसान रामराखन सिंह का बेटा रोहित(19) गुजरात प्रांत के सूरत में एक कपड़ा फैक्टरी में काम करता है। वह छह माह बाद घर लौट रहा था। कानपुर में ट्रेन से उतरने के बाद रोडवेज बस से खागा पहुंचा। खागा से परिजनों को सुबह छह बजे फोन किया। उसके बाद युवक हाईवे पर छीमीपुरइन के पास बेहोश मिला। सुबह दौड़ने वाले युवकों ने उसे बेहोशी हालत में देखकर एंबुलेंस बुलाई। कई
घंटे बीत जाने पर परिजन तलाश में जुटे। परिजनों ने सीएचसी मेें रोहित को पाया। परिजनों ने घटना के बारे में बस अड्डे पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। तभी पता लगा कि सुबह होने के कारण उसे कोई गांव जाने का साधन नहीं मिल रहा था। एक कार सवार लोग पहुंचे थे। उन लोगों रोहित को गांव की ओर छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया
विज्ञापन

था। पिता ने बताया कि रोहित की नगदी, मोबाइल, कपड़े और परिवार के लिए ला रहे कई सामान बदमाश लूट ले गए। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के मुुताबिक छानबीन की जाएगी। पीड़ित का बयान बदमाशों की शिनाख्त में काम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें