फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मां बेटे को पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर(खागा)। कुछ लोगों ने गुरुवार सुबह एक परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-रॉड से युवक को पीटा तो वह अपने घर में जा घुसा। यह देख हमलावर घर में घुस गए और युवक व उसकी मां की पिटाई कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर महिला के जेवर भी लूट ले गए। मामले की तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती छिछिलियापर की रहने वाली सन्नो देवी पत्नी रामभरोसे गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर में बैठी थी। उनका बेटा विकास घर के बाहर बैठा था। आरोप है कि गांव के रहने वाले आधा दर्जन लोग वहां आए और उसके बेटे विकास को पीटने लगे। वह अपनी जान बचाने के लिए घर में घुसा तो हमलावर घर में घुस गए और विकास को पीटने लगे।
जब सन्नो ने बीच-बचाव करना चाहा, तो हमलावर उसे भी पीटने लगे और खींचकर दोनों को बाहर ले आए और पिटाई की। पिटाई से दोनों के सिर फट गए। सन्नो का आरोप है कि हमलावर उसकी सोने की कील व एक पैर की पायल लूट ले गए हैं। स्थानीय लोगों के बीचबचाव करने पर मामला शांत हुआ। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। एसओ किशनपुर आरके यादव ने बताया कि वह सरकारी कार्य से क्षेत्र में है। शिकायत की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें